अगर बिजली कुछ दिनों के लिए बंद हो जाए तो आप क्या करेंगे? आप कैसे देखेंगे, खाना बनायेंगे, स्वयं को गरम रखेंगे?
बिजली कटौती EFTPOS (एफ्टपोस) और ATM (एटीएम) मशीनों को प्रभावित कर सकती है, इसलिए सुनिश्चित करें कि आपके पास घर पर कुछ नकदी है, या तीन दिनों या उससे अधिक समय तक अपने गुजारे के लिए पर्याप्त सामान है।
जरूरी नहीं कि आपकी आपातकालीन आपूर्ति एक किट में हो, लेकिन आपको उन्हें अंधेरे में ढूंढना पड़ सकता है। सुनिश्चित करें कि हर किसी को जानकारी है कि टॉर्च और बैटरी कहाँ हैं।
आपको किन चीजों की जरूरत है इसका अंदाजा लगाएं
एक सौर या बैटरी चालित रेडियो लें ताकि आप नवीनतम समाचार और अलर्ट के साथ अपडेट रह सकें। जानें कि आपात स्थिति के दौरान जानकारी के लिए किन रेडियो स्टेशनों को ट्यून करना है।
सूचित कैसे रहें इस बारे में जानें
ऐसे भोजन का भंडार रखें जिसे पकाने की जरूरत नहीं हो (डिब्बाबंद अच्छा है) या अपने भोजन को पकाने के लिए कुछ चीज (गैस बारबेक्यू या कैंप स्टोव)। शिशुओं और पालतू जानवरों के लिए भोजन न भूलें।
अगर बिजली चली जाती है, तो पहले अपने फ्रिज से भोजन खाएं, फिर अपने फ्रीजर से। फिर अलमारी या अपने एमरजेंसी किट में रखे हुए भोजन को खाएं।
यदि आप चिकित्सा कारणों से बिजली पर निर्भर हैं, तो चिकित्सकीय रूप से आश्रित उपभोक्ता के रूप में पंजीकरण करने के लिए अपनी बिजली कंपनी से संपर्क करें। इमरजेंसी में आपकी पावर सप्लाई (बिजली आपूर्ति) की गारंटी नहीं दी जा सकती। आपकी बिजली कंपनी आपातकालीन प्रतिक्रिया योजना बनाने में आपकी मदद कर सकती है ताकि आपको पता हो कि बिजली गुल हो (बंद हो) जाने पर क्या करना है।
अपने जीवन-रक्षक उपकरणों के प्रदाताओं/सप्लायर्स यानि आपूर्तिकर्ताओं से पूछें कि आपात स्थिति में उनसे सहायता कैसे प्राप्त की जाए।
अपने पड़ोसियों से बात करें कि बिजली बंद होने पर वे क्या करेंगे। आपको पता लग सकता है कि उनके पास एक गैस बारबेक्यू है और (दूसरी तरफ) आपके पास साझा करने के लिए पर्याप्त भोजन और पानी है।
अपने घर के लोगों के साथ बातचीत करें और तय करें कि आप इन परिस्थितियों में क्या करेंगे।