न्यूज़ीलैंड में कई अलग-अलग खतरे हैं। अन्य खतरों और उनका प्रबंधन कौन करता है, इस बारे में पता करें ।

अन्य खतरों का प्रबंधन कौन करता है?

आपात स्थिति का प्रबंधन करने और लोगों को सुरक्षित रखने के लिए विभिन्न एजेंसियां मिलकर काम करती हैं। प्रतिक्रिया का नेतृत्व करने वाली एजेंसी खतरे या आपात स्थिति के प्रकार पर निर्भर करेगी।

कुछ आपात स्थितियों के लिए सेवाओं में अतिरिक्त समन्वय की आवश्यकता होती है। ऐसे हालात में, स्थानीय या राष्ट्रीय आपातकाल की स्थिति घोषित की जा सकती है।

महामारी

महामारी तब होती है जब कोई वायरस तेजी से फैलता है और किसी देश को या दुनिया भर के कई देशों को प्रभावित करता है। जब ऐसा होता है, तो हम में से कई लोग बहुत बीमार हो सकते हैं।

न्यूज़ीलैंड में स्वास्थ्य मंत्रालय महामारी की योजना बनाने और उससे निपटने के लिए प्रमुख एजेंसी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर महामारी के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

COVID-19 के बारे में नवीनतम जानकारी Te Whatu Ora वेबसाइट पर प्राप्त करें।

आग

अगर आपको धुआं या आग दिखाई देती है और आपको लगता है कि लोगों को या संपत्ति को कोई खतरा है, तो 111 नंबर पर फोन करें और तुरंत ‘आग’ के लिए पूछें।

मानवीय गतिविधियों से आग लग सकती है। उदाहरण के लिए शिविर में आग से बचना, आतिशबाजी, या कचरे की आग, अलाव या ग्रामीण बर्न-ऑफ (जलाना) का नियंत्रण से बाहर हो जाना। कार दुर्घटनाएं, आगजनी या बिजली की लाइनें गिरना भी आग लगने के सामान्य कारण होते हैं। साथ ही घास काटने की मशीन या सिगरेट के टुकड़ों से चिंगारियां।

आग की रोकथाम, प्रतिक्रिया और दमन के लिए Fire and Emergency New Zealand (आग और आपातकालीन न्यूज़ीलैंड) जिम्मेदार है।

फायर एंड इमरजेंसी न्यूज़ीलैंड की वेबसाइट पर अग्नि सुरक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

सूखा

यदि आपका इलाका सूखे का सामना कर रहा है तो अधिक जानकारी के लिए आप अपनी स्थानीय परिषद से संपर्क कर सकते हैं।

सूखा किसी इलाके में पानी की कमी के कारण होता है और पानी के उपयोग को प्रभावित कर सकता है तथा आग लगने के जोखिम को बढ़ा सकता है।

प्राथमिक उद्योग मंत्रालय सूखे को वर्गीकृत करने के लिए जिम्मेदार है।

प्राथमिक उद्योग मंत्रालय की वेबसाइट पर सूखे के बारे में जानकारी और संसाधनों को देखें।

आपराधिक कार्य और आतंकवाद

जीवन या संपत्ति को कोई गंभीर खतरा होने पर हमेशा 111 नंबर पर फोन करें।

न्यूज़ीलैंड अपेक्षाकृत सुरक्षित जगह है लेकिन हम अपराध मुक्त नहीं हैं। यह महत्वपूर्ण है कि आप अपनी देखभाल करने में सावधानी बरतें।

न्यूज़ीलैंड पुलिस विभिन्न आपातकालीन प्रबंधन और राष्ट्रीय सुरक्षा स्थितियों में सहायता करती है। वे कानून को लागू करने और अपराध की रोकथाम के लिए जिम्मेदार हैं। वे सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखने में भी मदद करते हैं।

जो घटनाएं पहले ही घट चुकी हैं और जिन्हें तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता नहीं है, उनकी रिपोर्ट करने के लिए 105 नंबर पर फोन करें।

न्यूज़ीलैंड पुलिस की वेबसाइट पर आपराधिक कृत्यों और आतंकवाद के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

न्यूज़ीलैंड पुलिस की वेबसाइट पर संदिग्ध व्यवहार को पहचानने और रिपोर्ट करने के तरीके के बारे में जानकारी प्राप्त करें। आतंकवादी हमले या इसी तरह की किसी घटना में पकड़े जाने (फंस जाने) की संभावना होने की स्थिति में क्या करें, इस बारे में जानें।

पशु और पौधे कीट और रोग

प्राथमिक उद्योग मंत्रालय न्यूज़ीलैंड की जैव सुरक्षा प्रणाली का नेतृत्व करता है। इसमें जानवरों और पौधों के कीटों और बीमारियों के प्रकोप की प्रतिक्रियाएं शामिल हैं।

प्राथमिक उद्योग मंत्रालय न्यूज़ीलैंड की भोजन सुरक्षा प्रणाली का भी नेतृत्व करता है। यह यहाँ और विदेशों में उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और कल्याण की सुरक्षा करता है।

प्राथमिक उद्योग मंत्रालय की वेबसाइट पर न्यूज़ीलैंड की जैव सुरक्षा प्रणाली के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें।

प्राथमिक उद्योग मंत्रालय की वेबसाइट पर न्यूज़ीलैंड की खाद्य सुरक्षा प्रणाली के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें।

खतरनाक पदार्थ

एक खतरनाक पदार्थ का अर्थ किसी भी उत्पाद या रसायन से है जिसमें ऐसे गुण होते हैं जो विस्फोटक, ज्वलनशील, ऑक्सीकरण, संक्षारक या पर्यावरण के लिए विषाक्त होते हैं।

खतरनाक पदार्थ आपात स्थिति के लिए फायर एंड एमरजेंसी न्यूज़ीलैंड एक प्रमुख एजेंसी है।

Fire and Emergency (फायर एंड एमरजेंसी) न्यूज़ीलैंड की वेबसाइट पर खतरनाक पदार्थों के बारे में अधिक जानकारी लें।

वर्कसेफ वेबसाइट पर खतरनाक पदार्थों के साथ काम करने के बारे में जानकारी और मार्गदर्शन प्राप्त करें।

खतरों के प्रकार

न्यूज़ीलैंड में हमारे यहाँ बहुत सारे प्राकृतिक खतरे हैं। पता करें कि हर प्रकार की आपात स्थिति से पहले, उसके दौरान और बाद में क्या करना चाहिए।