अगर फोन और इंटरनेट लाइनें बंद हो जाती हैं तो आप क्या करेंगे? आप संपर्क में कैसे रहेंगे, मिलने-जुलने की व्यवस्था कैसे करेंगे या समाचार और मौसम चेतावनियों पर कैसे नजर रखेंगे?
अधिकांश आपात स्थितियों में, अपने घर पर ही रहना सबसे उचित है। अपने घर को अपनी मीटिंग का स्थान बनाएं और यदि आप वहां नहीं पहुंच सकते हैं तो कोई विकल्प ध्यान में रखें।
अपने परिवार से इस बारे में बात करें कि आप उनसे कैसे संपर्क में रहेंगे और आपात स्थिति में आप कहाँ मिलेंगे।
सुनिश्चित करें कि आपको अपने स्कूल या अर्ली चाइल्डहुड सैंटर (प्रारंभिक बाल केंद्र) की आपातकालीन योजनाओं की जानकारी है। उन्हें तीन लोगों के नाम दें जो अगर आप वहां नहीं पहुंच सकते हैं तो आपके बच्चों को वहां से ले जा सकते हैं।
एक सौर या बैटरी-चालित रेडियो लें ताकि आप नवीनतम समाचार और अलर्ट के साथ अपडेट रह सकें। जानें कि आपात स्थिति के दौरान जानकारी के लिए किन रेडियो स्टेशनों को ट्यून करना है।
सूचित कैसे रहें इस बारे में जानें
महत्वपूर्ण फ़ोन नंबरों की एक सूची ऐसी जगह पर रखें जहाँ आप इंटरनेट न होने या अपने फोन का उपयोग न कर पाने की स्थिति में भी उसे देख सकें।
आपात स्थिति में, फोन की लाइनें जल्दी से ओवरलोड हो सकती हैं। उन्हें खाली रखें ताकि आपातकालीन फोन किए जा सकें और यदि आप कर सकते हैं, तो संपर्क में रहने के लिए टैक्स्ट या ऑनलाइन मैसेजिंग का उपयोग करें।
अपने घर के लोगों के साथ बातचीत करें और तय करें कि आप इन परिस्थितियों में क्या करेंगे।