भूस्खलन बिना किसी चेतावनी के हो सकता है। वे अक्सर भारी बारिश, भूकंप और, कुछ मामलों में, मानव गतिविधि से पैदा होते हैं। पता करें कि भूस्खलन से पहले, उसके दौरान और बाद में क्या करना चाहिए।

भूस्खलनों के प्रभाव को कम करें

जाँच करें कि क्या आपके इलाके में भूस्खलन का खतरा हो सकता है। भूस्खलन की संभावना वाले इलाकों में निम्न इलाके शामिल हैं:

  • मौजूदा पुराने भूस्खलन
  • सीधी खड़ी ढलानें
  • खड़ी ढलानों पर जल निकासी चैनल
  • पानी की धाराएँ और नदी के किनारे, या
  • तटीय चट्टानें।

अपनी बीमा योजना की नियमित समीक्षा करें। यदि आप किसी आपदा में नुकसान उठाते हैं तो अपने पैरों पर फिर से खड़े होने में आपकी मदद के लिए अपने घर और सामग्री के लिए बीमा कवर का होना महत्वपूर्ण है।

हम आपदाओं की भविष्यवाणी तो नहीं कर सकते हैं, लेकिन हम उनके लिए तैयारी कर सकते हैं। शुरू करने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक अपने घर के साथ शुरू करना है। पता लगाएं कि आप अपने घर को सुरक्षित बनाने के लिए क्या कर सकते हैं और आपको नियमित रूप से अपने बीमे की जांच क्यों करनी चाहिए।

भूस्खलन से पहले तैयारी करें

अपने घर-परिवार को तैयार करें विचार करें कि आपको जरूरत की किन चीजों की आवश्यकता हो सकती है और एक साथ मिल कर योजना बनाएं।

आपका स्थानीय नागरिक सुरक्षा आपातकालीन प्रबंधन समूह आपको बता सकता है कि क्या आपके क्षेत्र में पहले भूस्खलन हुआ है।

चेतावनी के संकेतों को जानें ताकि आप उन्हें देखते ही तुरंत कार्रवाई कर सकें। अपनी संपत्ति की नियमित रूप से जाँच करें, विशेष रूप से लंबे समय तक सूखे के समय, भूकंप या भारी वर्षा के बाद। निम्नलिखित पर ध्यान दें:

  • ढलानों के निचले हिस्से में छोटे-मोटे भूस्खलन, चट्टानें गिरना और ज़मीन धंसना
  • दरवाज़ों और खिड़कियों के फ्रेम का जाम होना
  • ऐसी दरारें जहां फ्रेम ठीक से फिट नहीं ही रहे हैं
  • सीढ़ियों, डेक और बरामदों जैसी बाहरी संरचनाओं का घर के बाकी हिस्सों से दूर खिसकना या झुकना
  • ज़मीन, सड़क, फुटपाथ, दीवारों और अन्य कठोर सतहों पर नई दरारें या उभार
  • पेड़ों, रिटेनिंग दीवारों या बाड़ों का झुकना; और
  • एक नए झरने की तरह ढलान से पानी का बहना।

वाहन चलाते समय सतर्क रहें, खासकर जहां सड़क के किनारे तटबंध हों। ढह गए फुटपाथ, कीचड़ और गिरी हुई चट्टानों के लिए सड़क पर नजर रखें।

किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए अपने whānau (परिवार) के साथ मिलकर एक योजना बनाएं। उन चीजों के बारे में सोचें जिनकी आपको हर दिन जरूरत होती है और यदि आपके पास वह नहीं हो तो आप क्या करेंगे।

किसी आपात स्थिति में आप तीन दिन या उससे अधिक समय तक घर में फंसे रह सकते हैं। आपका घर तो पहले से ही रोजमर्रा की चीजों के रूप में आपातकालीन चीजों से भरा हुआ है। यह पता लगाएं कि आपको किन चीजों की जरूरत है और संकट से उबरने के लिए एक योजना बनाएं।

अपने स्थानीय नागरिक सुरक्षा आपातकालीन प्रबंधन (CDEM) समूह का पता लगाएं।

भूस्खलन के दौरान या अगर आपको लगता है कि भूस्खलन होने वाला है, तो क्या करें

भूस्खलन के रास्ते से जल्दी से हट जाएं।

अगर आपका घर या आप जिस इमारत में हैं, वह खतरे में हो तो उसे खाली कर दें — यदि आप जल्दी से कर सकते हैं तो अपना ग्रैब बैग और पालतू जानवरों को अपने साथ ले जाएं।

पड़ोसियों को चेतावनी दें और यदि आप कर सकते हैं तो दूसरों की मदद करें।

आपातकालीन सेवाओं और अपनी लोकल काउंसिल (स्थानीय परिषद) से संपर्क करें। सार्वजनिक सड़कों और जमीनों पर भूस्खलन या मलबा होने की सूचना अपनी स्थानीय काउंसिल को दें। अगर रास्ता कट जाए और जान-माल को तुरंत खतरा हो, तो 111 पर कॉल करें। 

भूस्खलन के बाद क्या करें

भविष्य में भूस्खलन के लिए सतर्क रहें।

भूस्खलन क्षेत्र से तब तक दूर रहें जब तक कि इसकी ठीक से जाँच न हो जाए और अधिकारी सब ठीक है का संकेत न कर दें।

ढलान के मलबे को हटाने की कोशिश न करें। ढलान अस्थिर और अप्रत्याशित हो सकती हैं। वे अचानक ढह सकती हैं, उनसे मलबा गिर सकता है या वे क्षतिग्रस्त भूमिगत सेवाओं को छिपा सकती हैं। उनका मूल्यांकन और उन्हें हटाने का काम प्रशिक्षित काउंसिल कर्मचारियों या ठेकेदारों द्वारा किया जाना चाहिए।

भूस्खलन भारी, जलभराव वाली मिट्टी से बने होते हैं। इनकी सफ़ाई के काम को विशेषज्ञों पर छोड़ देना बेहतर है। मिट्टी, कीचड और लकड़ी का मलबा दूषित हो सकता है।

टूटी हुई यूटीलिटी (उपयोगिता) लाइनों की सूचना उपयुक्त अधिकारियों को दें।

जितनी जल्दी हो सके क्षतिग्रस्त जमीन को फिर से रोपित करें। ग्राउंड कवर के नुकसान के कारण होने वाले क्षरण से अचानक बाढ़ आ सकती है।

यदि आप कर सकते हैं तो दूसरों की मदद करें, खासकर ऐसे लोग जिन्हें अतिरिक्त सहायता की जरूरत हो सकती है।

पता लगाएं कि यदि आप किसी आपातकालीन घटना से प्रभावित हुए हैं तो आपको क्या सहायता मिल सकती है।(external link)

यदि आपकी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है

  • ऐसा कुछ भी न करें जिससे आपकी सुरक्षा को खतरा हो या आपकी संपत्ति को अधिक नुकसान हो।
  • जितनी जल्दी हो सके अपनी बीमा कंपनी से संपर्क करें।
  • यदि आप किराए की संपत्ति में रहते हैं, तो अपने मकान मालिक और अपनी कॉटेंट (घर का सामान) बीमा कंपनी से संपर्क करें।
  • किसी भी नुकसान की तस्वीरें लें। यह आपके दावे के असैसमेंट (आकलन) में तेजी लाने में मदद करेगा।

प्राथमिक चिकित्सा जीवन बचाती है। St John (सेंट जॉन) वेबसाइट पर जानें कि यदि आपको प्राथमिक उपचार देने की आवश्यकता हो तो किन बातों पर ध्यान दें और क्या करें।

खतरों के प्रकार

न्यूज़ीलैंड में हमारे यहाँ बहुत सारे प्राकृतिक खतरे हैं। पता करें कि हर प्रकार की आपात स्थिति से पहले, उसके दौरान और बाद में क्या करना चाहिए।