आपात स्थिति से पहले, उसके दौरान और बाद में अपने दोस्तों, परिवार और समुदाय की मदद करने के लिए स्वयंसेवक बनें।

आपातकालीन प्रबंधन में स्वयंसेवक बनें

राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी इस समय न्यूज़ीलैंड में आपातकालीन प्रबंधन के लिए एक मजबूत और टिकाऊ स्वयंसेवक क्षमता और गुंजायश बढ़ाने पर काम कर रही है।

अधिकांश समुदायों में नागरिक सुरक्षा केंद्र या सामुदायिक केंद्र होता है। आपातकाल के दौरान और बाद में स्थानीय लोग एक-दूसरे की सहायता करने के लिए एक साथ जुड़ सकते हैं।

आपातकालीन स्थिति में, सैंटरों (केंद्रों) को समुदायों द्वारा खोला और चलाया जाएगा ताकि लोग आपातकाल के दौरान और बाद में अपने समुदाय की मदद करने के लिए एक साथ आ सकें।

अपने स्थानीय नागरिक सुरक्षा आपातकालीन प्रबंधन समूह से यह जानने के लिए संपर्क करें कि आप स्वयंसेवक कैसे बन सकते हैं।

अपने स्थानीय नागरिक सुरक्षा आपातकालीन प्रबंधन (CDEM) समूह का पता लगाएं।

न्यूज़ीलैंड रिस्पोंस टीमें (NZ-RT)

NZ-RTs योग्य इमरजेंसी उत्तरदाताओं की टोलियां हैं। वे आपातकाल के दौरान Civil Defence Emergency Management Groups (नागरिक सुरक्षा एमरजेंसी प्रबंधन समूहों) और उनके समुदायों का समर्थन करते हैं। NZ-RTs (एनज़ैड-आरटी) एमरजेंसी सेवाओं के साथ काम करते हैं। न्यूज़ीलैंड भर में ये टीमें हैं।

आपातकाल की स्थिति में NZ-RTs कई अलग-अलग काम करते हैं, जिनमें निम्न शामिल हैं:

  • आपातकालीन सेवाओं की सहायता करना
  • निकासी में मदद करना
  • सिविल डिफेंस सैंटर्स (नागरिक सुरक्षा केंद्रों) का प्रबंधन करना
  • आपातकालीन प्रतिक्रियाओं के समन्वय के लिए सिविल डिफेंस इमरजेंसी मैनेजमेंट ग्रुप्स (आपातकालीन प्रबंधन समूहों) में कार्य करना।

न्यूज़ीलैंड रिस्पांस टीमों के बारे में जानें और वे न्यूज़ीलैंड में कहाँ स्थित हैं इसके बारे में जानें।

एक मजबूत और टिकाऊ स्वयंसेवी क्षमता और गुंजायश का निर्माण करना

राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी इस समय न्यूज़ीलैंड में आपातकालीन प्रबंधन के लिए एक मजबूत और टिकाऊ स्वयंसेवक क्षमता और गुंजायश बढ़ाने पर काम कर रही है। नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी, फायर इमरजेंसी न्यूज़ीलैंड, न्यूज़ीलैंड पुलिस, न्यूज़ीलैंड सर्च एंड रेस्क्यू और स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मिलकर एक ऐसा मॉडल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जो उद्देश्य के लिए उपयुक्त हो और प्रतिक्रिया तथा रिकवरी में भावी चुनौतियों का सामना करने के लिए पर्याप्त लचीला हो।

न्यूज़ीलैंड सर्च एंड रेसक्यू (खोज एवं बचाव)

न्यूज़ीलैंड में कई अलग-अलग संगठन खोज और बचाव सेवाएँ प्रदान करते हैं। Land Search & Rescue (लैंड सर्च एंड रेस्क्यू), Coastguard New Zealand (कोस्टगार्ड न्यूज़ीलैंड), Amateur Radio Emergency Communications (एमेच्योर रेडियो इमरजेंसी कम्युनिकेशंस),और Surf Life Saving New Zealand (सर्फ लाइफ सेविंग न्यूज़ीलैंड) आपात स्थितियों में लापता और घायल लोगों को खोजने के लिए साथ मिल कर काम करते हैं।

लैंड सर्च एंड रेस्क्यू (LandSAR) एक राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था है। यह पूरे न्यूज़ीलैंड में खोए हुए, लापता और घायल लोगों को खोज और बचाव सहायता प्रदान करती है।

कोस्टगार्ड न्यूज़ीलैंड समुद्र में लोगों को खोज और बचाव सहायता प्रदान करता है। वे समुद्री सुरक्षा पर शिक्षा कार्यक्रम और सामुदायिक पहल (नेतृत्व) चलाते हैं।

एमेच्योर रेडियो इमरजेंसी कम्युनिकेशंस (AREC -एआरईसी) स्वयंसेवकों का एक समूह है जो न्यूज़ीलैंड में खोज और बचाव में सहायता के लिए विशेषज्ञ संचार और तकनीकी कौशल का उपयोग करते हैं।

सर्फ लाइफ सेविंग, न्यूज़ीलैंड लाइफगार्ड और एमरजेंसी बचाव सेवाएं प्रदान करता है। वे सार्वजनिक समुद्र तट सुरक्षा कार्यक्रम भी पेश करते हैं।

फायर एन्ड इमरजेंसी, न्यूज़ीलैंड

आग की रोकथाम, प्रतिक्रिया और दमन के लिए फायर एन्ड इमरजेंसी, न्यूज़ीलैंड जिम्मेदार है।

समुदायों को आपात्कालीन स्थितियों को रोकने, तैयार करने, प्रतिक्रिया देने और उबरने में मदद करने के लिए फायर एन्ड इमरजेंसी [सेवा], न्यूज़ीलैंड के साथ स्वयंसेवक बनें।

फायर एन्ड इमरजेंसी, न्यूज़ीलैंड के साथ स्वयंसेवक बनें। आग की रोकथाम, प्रतिक्रिया और दमन के लिए फायर एन्ड इमरजेंसी, न्यूज़ीलैंड जिम्मेदार है।

Volunteering New Zealand (वॉलंटियरिंग न्यूज़ीलैंड )

वॉलंटियरिंग न्यूज़ीलैंड (वीएनज़ैड) स्वयंसेवा के लिए प्रतिबद्धता के साथ-साथ स्वयंसेवक केंद्रों और राष्ट्रीय तथा अन्य संगठनों का एक संघ है।

VNZ (वीएनज़ैड) आपको कई स्वयंसेवी अवसरों के संपर्क में रख सकता है।

अपने समुदाय में स्वयंसेवक बनें। वॉलन्टियरिंग न्यूज़ीलैंड स्वयंसेवा के लिए प्रतिबद्धता के साथ-साथ स्वयंसेवक केंद्रों और राष्ट्रीय संगठनों का एक संघ है।

शामिल हों

आपातकालीन तैयारियों में शामिल होकर अपने परिवार, दोस्तों और समुदाय को सुरक्षित रखने में मदद करें।