आपात स्थिति में, सार्वजनिक परिवहन नहीं चल सकता है, और सड़कें और आस-पड़ोस के इलाके में रूकावटें पैदा हो सकती हैं।
यदि आप अपने सामान्य रास्ते से घर नहीं जा सकते हैं, तो आप वहां कैसे पहुंचेंगे? आप किसके साथ जाएंगे? अगर आपकी गली नो-गो (अंदर जाना मना है) ज़ोन है तो आप कहाँ मिलेंगे?
अगर आप घर नहीं पहुंच सकते हैं तो मिलने के लिए किसी दूसरी जगह के बारे में सहमत हों। यह एक स्कूल, एक दोस्त की जगह या whānau (परिवार) के साथ हो सकता है।
यदि आप घर से दूर काम करते हैं, तो उन साथ काम करने वालों की खोज करें जो आपके इलाके में रहते हैं। आपात स्थिति में आप एक साथ यात्रा कर सकते हैं।
अपने घर में सभी के लिए ग्रैब बैग तैयार रखें। इसमें गर्म कपड़े, पानी की एक बोतल, नाश्ता, महत्वपूर्ण दस्तावेजों की प्रतियां और फोटो वाला पहचान पत्र होना चाहिए। उस किसी भी दवा को याद रखें जिसकी आपको जरूरत हो सकती है। अपनी फर्स्ट-ऐड (प्राथमिक चिकित्सा) किट, टॉर्च, रेडियो और बैटरी, चलने-फिरने में सहायक उपकरण तथा अन्य जरूरी सामान को ऐसी जगह रखें जहाँ से आप उन्हें जल्दी से उठा सकें।
आपको किन चीजों की जरूरत है इसका अंदाजा लगाएं
अपने स्कूल या अर्ली चाइल्डहुड (प्रारंभिक बाल केंद्र) को तीन लोगों की सूची दें जो यदि आप वहां नहीं पहुंच सकते हैं, तो बच्चों को वहां से ले जा सकते हैं ।
अपने घर के लोगों के साथ बातचीत करें और तय करें कि आप इन परिस्थितियों में क्या करेंगे।