अत्यधिक गर्मी और हीट वेव (लू) सभी को प्रभावित कर सकती हैं। औसत तापमान के थोड़ा सा भी ज्यादा बढ़ जाने से लोगों को नुकसान पहुँच सकता है।
शिशुओं, वृद्धों और लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं वाले लोगों को गर्मी से ज्यादा खतरा होता है। यह जानकारी लें कि बहुत ज्यादा गर्मी और लू के प्रकोप से पहले, उसके दौरान और उसके बाद क्या करना चाहिए।
गर्मी के मौसम में अंदर रहना ही सबसे अच्छा है। ऐसे कई तरीके हैं जिनसे आप अपने घर को (होने वाली) बहुत ज्यादा गर्मी के लिए तैयार कर सकते हैं।
अपने परिवार के साथ मिलकर बहुत ज्यादा गर्मी में सुरक्षित रहने के बारे में योजना बनाएं। हर किसी को पता होना चाहिए कि घर पर, स्कूल में, कार्यस्थल पर या समुदाय में क्या करना है। कुछ जगहों पर एयर कंडीशनिंग नहीं होती है और वे बहुत ज्यादा गर्मी के दौरान सुरक्षित नहीं हैं।
सूर्य की रोशनी से पैदा होने वाली UV radiation (अल्ट्रा वॉयलेट विकिरण) से खुद को बचाने का सबसे अच्छा तरीका है स्लिप, स्लोप, स्लैप और रैप (यानी कि धूप से बचाने वाले वस्त्र पहनें, सनस्क्रीन लगाएं, सिर पर टोपी या हैट पहनें और आँखों को धूप से बचाने वाला चश्मा पहनें)।
न्यूज़ीलैंड में, मेटसर्विस (मौसम सेवा) अत्यधिक गर्मी के लिए चेतावनी जारी करता है। मेटसर्विस से नवीनतम तापमान पूर्वानुमान और चेतावनी की ताजा जानकारी रखें।
किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए अपने whānau (परिवार) के साथ मिलकर एक योजना बनाएं। उन चीजों के बारे में सोचें जिनकी आपको हर दिन जरूरत होती है और यदि आपके पास वह नहीं हो तो आप क्या करेंगे।
MetService के मौसम पूर्वानुमानों के साथ अप टू डेट रहें (अपनी जानकारी ताजा रखें)
न्यूज़ीलैडन्यूज़ीलैड के सूर्य के प्रकाश में ultraviolet (UV) radiation (अल्ट्रावॉलेट (यूवी) विकिरण) का स्तर ऊँचा हो सकता है। UV रेडिएशन से त्वचा और आँखों को नुकसान पहुँच सकता है।
आप सनस्मार्ट (सूर्य की तेज किरणों के प्रति जागरूक होकर) स्वयं की और अपने बच्चों की सुरक्षा कर सकते हैं। सनस्मार्ट वेबसाइट पर जानें कि धूप में जीवन का आनंद उठाते हुए भी कैसे सुरक्षित रहा जाए।
गर्म मौसम में भीतर या छाया में रहें। शारीरिक गतिविधि सीमित रखें और पानी पीएं।
घर को ठंडा रखने के लिए आप कुछ काम या उपाय कर सकते हैं।
यदि आप अपने घर को ठंडा नहीं रख सकते, तो किसी सार्वजनिक स्थान पर जाएँ जहाँ एयर कंडीशनिंग हो, जैसे कि लाइब्रेरी या शॉपिंग मॉल।
गर्मी के प्रभावों पर नजर रखें:
यदि आपको हीटस्ट्रोक/सनस्ट्रोक के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत मेडिकल (चिकित्सा) देखभाल लें। St John (सेंट जॉन) के पास गर्मी से संबंधित स्थितियों की पहचान करने और उनका इलाज करने के लिए जानकारी उपलब्ध है।
अपने पड़ोसियों और किसी भी ऐसे व्यक्ति की खोज-खबर लें जिसे आपकी सहायता की आवश्यकता हो सकती है।
बहुत ज्यादा गर्मी के दौरान सतर्क रहें। रेडियो सुनें या अपने नागरिक सुरक्षा आपातकालीन प्रबंधन समूह को ऑनलाइन फॉलो (अनुसरण) करें। नागरिक सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं के निर्देशों का पालन करें।
पालतू जानवरों और अन्य जानवरों को बहुत ज्यादा गर्मी से खतरा होता है। बहुत छोटे और ज्यादा उम्र के जानवरों, तथा छोटे थूथन वाले जानवरों को ज्यादा खतरा होता है।
ज्यादातर जानवरों को पसीना नहीं आता। वे ठंडा रहने के लिए हांफने, भीगने, छाया, ठंडी जमीन और पानी पीने पर निर्भर रहते हैं। पशु अपनी ज़रूरतों को नहीं बता सकते, इसलिए बहुत ज्यादा गर्मी के दौरान उनकी खास देखभाल करना आपकी ज़िम्मेदारी है।
प्राथमिक उद्योग मंत्रालय (MPI) के पास आपके जानवरों के लिए एक योजना तैयार करने के बारे में सलाह है। इसमें विभिन्न प्रकार के जानवरों और विभिन्न आपात स्थितियों के लिए चैकलिस्ट शामिल हैं। अपनी योजना विकसित करने के लिए चैकलिस्ट के जरिए काम करें।
अपने स्थानीय नागरिक सुरक्षा आपातकालीन प्रबंधन (CDEM) समूह का पता लगाएं।
अत्यधिक गर्मी गंभीर और जानलेवा हो सकती है।
St John (सेंट जॉन) के पास गर्मी से संबंधित स्थितियों की पहचान करने और उनका इलाज करने के लिए प्राथमिक चिकित्सा सलाह उपलब्ध है।
अत्यधिक गर्मी, बीमारी और मृत्यु का कारण बन सकती है। लेकिन प्रभावी योजना और कार्रवाई से स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है।
स्वास्थ्य पर ऊँचे तापमान या ज्यादा गर्मी के प्रभाव और उनके उपचार के बारे में जानकारी Health New Zealand (हैल्थ न्यूज़ीलैंड) की वेबसाइट पर प्राप्त करें।
अत्यधिक गर्मी में काम करना खतरनाक हो सकता है।
अत्यधिक तापमान में सुरक्षित रूप से काम करने के बारे में अधिक जानकारी WorkSafe (वर्कसेफ) की वेबसाइट पर प्राप्त करें।
न्यूज़ीलैंड में हमारे यहाँ बहुत सारे प्राकृतिक खतरे हैं। पता करें कि हर प्रकार की आपात स्थिति से पहले, उसके दौरान और बाद में क्या करना चाहिए।