न्यूज़ीलैंड के सभी समुद्र तटों और बड़ी झीलों पर सुनामी का खतरा है। चेतावनी के संकेतों को जानने और सही कदम उठाने से लोगों की जान बचाने में मदद मिल सकती है। यह जानें कि सुनामी से पहले, उसके दौरान और बाद में क्या करना चाहिए।

(‘ जब भूकंप आता है’ शब्द स्क्रीन पर तैर रहे हैं। लेकिन अचानक एक झटके से वे टूट जाते हैं और वे जमीन पर गिर जाते हैं।)

जब भूकंप आता है, तो आपको यह सोचने की जरूरत है। क्या खड़ा होना मुश्किल है?

(एक आकृति तैरते हुए शब्दों के बगल में खड़ी है ‘क्या खड़ा होना मुश्किल है?’। लेकिन जमीन हिलने लगती है और शब्द टूट कर जमीन पर गिर जाते हैं। आकृति अपने हाथों और घुटनों के बल झुक जाती है और अपने सिर को अपने हाथों से ढक लेती है।)

या यह एक मिनट से अधिक समय तक जारी रहा है?

(फर्श पर आकृति वहीं रहती है जहां वे हैं, जबकि स्क्रीन पर ‘क्या यह ख़तम हो गया है?...’ शब्द दिखाई देते हैं। आकृति अपना सिर उठाती है जबकि ‘... एक मिनट से भी लंबा’ शब्द दिखाई देते हैं। शब्द घड़ी की सुईयों की तरह स्क्रीन के ऊपर से नीचे हिलते जाते हैं।)

(एक पहाड़ी की एक तस्वीर जिस पर कुछ घर हैं, अब स्क्रीन को भर देती है। पहाड़ी के तल पर समुद्र है।)

फिर, यदि आप तट के पास हैं...

(एक लोकेशन पिन सबसे निचले घर के ऊपर मंडराती है।)

...तुरंत सबसे नजदीकी ऊंची जमीन पर चले जायें...

(समुद्र पहाड़ी के पार एक सुनामी लहर बन जाता है। लोकेशन पिन पानी की सीमा से बाहर पहाड़ी की चोटी तक उड़ जाती है।)

… या जितनी दूर हो सके अंदर की ओर जाएं।

(समुद्र गायब हो जाता है और पहाड़ी कुछ घरों के साथ समतल भूमि पर गिर जाती है। लोकेशन पिन सबसे बाईं ओर के घर के ऊपर है। लोकेशन पिन घरों को पीछे छोड़ते हुए दाईं ओर उड़ती है।)

(लोकेशन पिन गायब हो जाती है और एक आकृति जमीन पर खड़ी हो जाती है।)

आधिकारिक सुनामी चेतावनी का इंतजार न करें।

तुरंत चले जाओ।

(‘तुरंत चले जाओ’ शब्द दिखाई देते हैं और आकृति से टकराते हैं जिससे वे स्क्रीन से दूर भाग जाते हैं।)

(आकृति अब अपने परिवार के साथ एक पहाड़ी की चोटी पर है।)

तब तक वहीं रहें जब तक कि आपको सब ठीक है न कह दिया गया हो।

(परिवार के आगे एक थम्स अप (अंगूठे का सही) का निशान दिखाई देता है।)

अगर भूकंप लंबे समय तक या शक्तिशाली हो, तो चलते बनें।

(सिविल डिफेंस लोगो स्क्रीन पर दिखाई देता है। शब्द ‘लंबे समय तक? या स्ट्रांग गेट गॉन’ नीचे दिखाई देता है, उसके बाद url www.civildefence.govt.nz दिखाई देता है)

याद रखेंः देर तक रहे या शक्तिशाली हो, तो चलते बनें।

अगर भूकंप लंबे समय तक या शक्तिशाली हो: तो चलते बनें।

तुरंत नजदीकी ऊंची जमीन पर, या जितना संभव हो उतना समुद्र से दूर अंदरूनी इलाक़े में चले जायें। आधिकारिक सुनामी चेतावनी का इंतजार न करें।

सुनामी के प्रभाव को कम करें

अपने सुनामी जोखिम का पता लगाएं। आपके नागरिक सुरक्षा आपातकालीन प्रबंधन समूह के पास सुनामी निकासी क्षेत्र के नक्शे और सलाह हैं। सुनिश्चित करें कि आप जानते हैं कि कहाँ जाना है, चाहे आप घर पर हों, काम पर हों या बाहर इधर-उधर हों।

अपनी बीमा योजना की नियमित समीक्षा करें। यदि आप किसी आपदा में नुकसान उठाते हैं तो अपने पैरों पर फिर से खड़े होने में आपकी मदद के लिए अपने घर और सामग्री के लिए बीमा कवर का होना महत्वपूर्ण है।

 

हम आपदाओं की भविष्यवाणी तो नहीं कर सकते हैं, लेकिन हम उनके लिए तैयारी कर सकते हैं। शुरू करने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक अपने घर के साथ शुरू करना है। पता लगाएं कि आप अपने घर को सुरक्षित बनाने के लिए क्या कर सकते हैं और आपको नियमित रूप से अपने बीमे की जांच क्यों करनी चाहिए।

सुनामी से पहले तैयार हो जाएं

किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए अपने whānau (परिवार) के साथ मिलकर एक योजना बनाएं। उन चीजों के बारे में सोचें जिनकी आपको हर दिन जरूरत होती है और यदि आपके पास वह नहीं हो तो आप क्या करेंगे।

आपके नागरिक सुरक्षा आपातकालीन प्रबंधन समूह के पास सुनामी निकासी क्षेत्र के नक्शे और सलाह हैं। सुनिश्चित करें कि आप जानते हैं कि चाहे आप घर पर हों, काम पर हों या बाहर इधर-उधर हों, आपको कहाँ जाना है।

किसी आपात स्थिति में आप तीन दिन या उससे अधिक समय तक घर में फंसे रह सकते हैं। आपका घर तो पहले से ही रोजमर्रा की चीजों के रूप में आपातकालीन चीजों से भरा हुआ है। यह पता लगाएं कि आपको किन चीजों की जरूरत है और संकट से उबरने के लिए एक योजना बनाएं।

देर तक रहे या शक्तिशाली हो, तो चलते बनें।

याद रखेंः देर तक रहे या शक्तिशाली हो, तो चलते बनें।

झटकों के दौरान, ड्रॉप, कवर और होल्ड का पालन करें। पहले खुद को भूकंप से बचाएं।

जैसे ही झटके आना बंद हो जाता है, तुरंत निकटतम ऊंची भूमि पर या सुनामी निकासी क्षेत्रों से बाहर जहां तक आप निकल सकते हैं, वहां चले जाएं।

जाँच करें कि क्या आप सुनामी प्रभावित क्षेत्र में रहते हैं, काम करते हैं या खेलते हैं।
Family and a man on a bike evacuating up a hill from a tsunami

सुनामी के दौरान या जब सुनामी की चेतावनी जारी की जाती है तो क्या करें

प्राकृतिक चेतावनी संकेतों को जानें और कार्रवाई करें

स्थानीय स्रोत वाली सुनामी, जो मिनटों में आ सकती है, के लिए आधिकारिक चेतावनी का समय नहीं होगा। यह ज़रूरी है कि प्राकृतिक चेतावनी संकेत पहचानें, और तुरंत अमल करें।

अगर भूकंप के झटके आते हैं तो ड्रॉप, कवर और होल्ड का उपयोग करें। जैसे ही हिलना बंद हो जाता है, तुरंत निकटतम ऊंची भूमि पर या सुनामी निकासी क्षेत्रों से बाहर जहां तक आप निकल सकते हैं, वहां चले जाएं। यहाँ तक कि अगर आप अपने निकासी क्षेत्र से बाहर नहीं निकल सकते हैं, तो जितना हो सके उतनी दूर या ऊपर की ओर जाएं। हर मीटर से फर्क पड़ता है।

यदि आप किसी तट के पास हैं और निम्न में से किसी एक का अनुभव करते हैं, तो कार्रवाई करें। आधिकारिक चेतावनी का इंतजार मत करें।

  • ऐसा शक्तिशाली भूकम्प जिसमें खड़े रहना मुश्किल हो, या एक लंबा भूकंप जो एक मिनट से ज्यादा समय तक बना रहे।
  • समुद्रतल में अचानक उफान या गिरावट।
  • समुद्र से तेज या असामान्य शोर सुनाई दे।

याद रखेंः देर तक रहे या शक्तिशाली हो, तो चलते बनें।

यातायात की भीड़ में फंसने की संभावना को कम करने के लिए यदि संभव हो तो पैदल चलें, दौड़ें या साइकिल चलाएं।

अपने जानवरों को अपने साथ तभी ले जाएं जब वह आपके लिए देर न करे। उनकी तलाश में समय न लगाएं और अगर आप घर पर नहीं हैं तो उन्हें लेने के लिए वापस न जाएं।

निकासी करते समय, भूकंप के नुकसान से होने वाले खतरों से बचें, विशेष रूप से गिरी हुई बिजली की लाइनें।

जब तक आपको सिविल डिफेंस से आधिकारिक ऑल-क्लियर संदेश नहीं मिल जाता, तब तक वापस न लौटें।

आधिकारिक चेतावनियां

जब सुनामी दूर से समुद्र पार करती है, तो हमारे पास लोगों को चेतावनी देने के लिए ज्यादा समय होता है कि क्या करना है।

सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा) न्यूज़ीलैंड में सुनामी की चेतावनी जारी करते हैं।

सुनामी की चेतावनी नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी) की वेबसाइट(external link) पर प्रकाशित की जाती है। सुनामी की चेतावनी रेडियो और टेलीविजन पर भी प्रसारित की जाएगी। भूमि क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा होने पर भी एक इमरजेंसी मोबाइल अलर्ट जारी किया जा सकता है।

चेतावनियों को इन माध्यमों से भी प्रसारित किया जा सकता है: 

  • सायरन
  • फोन
  • मोबाइल टैक्स्ट
  • लाउड हेलर, या
  • अन्य स्थानीय व्यवस्थाएं।

अधिक सलाह के लिए अपने नागरिक सुरक्षा आपातकालीन प्रबंधन समूह से संपर्क करें। वे आपको आपके क्षेत्र में उपयोग की जाने वाली चेतावनियों के बारे में बता सकते हैं।

किसी भी आपातकालीन चेतावनी की सलाह का तुरंत पालन करें। कदम उठाने से पहले ज्यादा संदेशों की प्रतीक्षा न करें।

गैर-सरकारी या अनौपचारिक चेतावनियां

आपको अनौपचारिक चेतावनियां मिल सकती हैं। अनौपचारिक चेतावनियाँ निम्न से आ सकती हैं:

  • दोस्त
  • जनता के अन्य सदस्य
  • अंतरराष्ट्रीय मीडिया, और
  • इंटरनेट।

अगर चेतावनी भरोसेमंद लगती है, तो छोड़ कर कहीं और जाने के बारे में विचार करें। चेतावनी की सटीकता या सच्चाई की जाँच एक बार वह जगह छोड़ कर जाने के बाद या रास्ते में करें अगर ऐसा करने से यह आपकी गति में धीमापन नहीं आयेगा।

यदि आधिकारिक चेतावनियां उपलब्ध हैं, तो अनौपचारिक चेतावनियों के बदले में उनके संदेश पर भरोसा करें।

झील की सुनामी

सुनामी झीलों और अन्य बड़े जल निकायों में भी आ सकती है। इनके निम्न कारण हो सकते हैं:

  • भूकंप,
  • भूस्खलन,
  • चट्टान गिरना,
  • ज्वालामुखी विस्फ़ोट,
  • बांध की विफलताएं, और
  • ग्लेशियर का ढह जाना।

एक छोटा सा भूकंप भी पहाड़ी झील में भूस्खलन शुरू कर सकता है और सुनामी पैदा कर सकता है।

यह ज़रूरी है कि प्राकृतिक चेतावनी संकेतों को पहचानें, और तुरंत अमल करें।

यदि आप किसी झील या किसी अन्य बड़े जलाशय के पास हैं और निम्नलिखित में से कोई भी अनुभव करते हैं, तो तुरंत पानी के किनारे से दूर ऊंचे स्थान पर चले जाएं।

  • ऐसा शक्तिशाली भूकम्प महसूस करना जिसमें खड़े रहना मुश्किल हो। या एक लम्बा, हल्का या कमजोर, लुढ़कता हुआ भूकंप जो एक मिनट या उससे अधिक समय तक रहता है। याद रखेंः देर तक रहे या शक्तिशाली हो, तो चलते बनें।
  • पानी के स्तर में अचानक उफान या गिरावट। या बिना किसी स्पष्ट कारण के असामान्य लहरें या पानी का व्यवहार दिखाई देना।
  • भूस्खलन या चट्टान गिरने के संकेत दिखाई देना।
  • पानी या आस-पास के क्षेत्र से तेज़ और असामान्य आवाज़ें सुनाई देना।

अपने स्थानीय नागरिक सुरक्षा आपातकालीन प्रबंधन (CDEM) समूह का पता लगाएं।

ड्रॉप कवर होल्ड 

भूकंप में ड्रॉप, कवर और होल्ड करें।

आपको ड्रॉप, कवर, होल्ड के उस संस्करण का अभ्यास करने की जरूरत है जो आपके लिए कारगर हो और जब जमीन हिलने लगे तो इसे अपनी तत्काल प्रतिक्रिया बनाएं।

ड्रॉप, कवर, होल्ड का सबसे अच्छा संस्करण वही है जो आपके शरीर के लिए उपयुक्त हो और जिसका आपने अभ्यास किया हो।

अपने हाथों और घुटनों के बल या जितना हो सके उतना नीचे झुक जाएं। यदि आप फर्श पर नहीं झुक सकते हैं, तो किसी दीवार या मजबूत फर्नीचर के सहारे खड़े हो जाएं। यदि आप ऐसा कर सकते हैं तो अपने सिर और गर्दन को ढक लें। अपनी जगह या ठिकाने पर टिके रहें। यदि आप बिना मदद के फर्श से नहीं उठ सकते हैं, तो भूकंप में जमीन पर नीचे झुकने से बचें।

ड्रॉप, कवर और होल्ड करने के अलग-अलग तरीक़ों के बारे में सीखें।
A dad and child doing Drop Cover and Hold under a dining table

सुनामी के बाद क्या करें?

केवल तभी घर लौटें जब आपको बताया जाए कि ऐसा करना सुरक्षित है।

रेडियो सुनें या अपने नागरिक सुरक्षा आपातकालीन प्रबंधन समूह का ऑनलाइन अनुसरण करें। वे आपको जानकारी और निर्देश देंगे।

यदि भूकंप आया था, तो और अधिक झटकों की अपेक्षा करें। ज्यादा भूकंप के झटकों से एक और सुनामी पैदा हो सकती है। जगह छोड़ कर जाने के लिए तैयार रहें।

किसी भी सुनामी या सुनामी की चेतावनी के बाद कम से कम 24 घंटे के लिए तटीय जल, tidal estuaries (ज्वार के मुहाने), नदियों और नालों से दूर रहें। छोटी लहरें भी खतरनाक धाराएं पैदा करती हैं।

सुनामी से प्रभावित क्षेत्रों से बचें। आप बचाव और अन्य आपातकालीन कामों में बाधा डाल सकते हैं और सुनामी बाढ़ के शेष प्रभावों से और अधिक जोखिम में आ सकते हैं।

यदि आप कर सकते हैं तो दूसरों की मदद करें, खासकर ऐसे लोग जिन्हें अतिरिक्त सहायता की जरूरत हो सकती है।

पता लगाएं कि यदि आप किसी आपातकालीन घटना से प्रभावित हुए हैं तो आपको क्या सहायता मिल सकती है।(external link)

यदि आपकी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है

  • ऐसा कुछ भी न करें जिससे आपकी सुरक्षा को खतरा हो या आपकी संपत्ति को अधिक नुकसान हो।
  • जितनी जल्दी हो सके अपनी बीमा कंपनी से संपर्क करें।
  • यदि आप किराए की संपत्ति में रहते हैं, तो अपने मकान मालिक और अपनी कॉटेंट (घर का सामान) बीमा कंपनी से संपर्क करें।
  • किसी भी नुकसान की तस्वीरें लें। यह आपके दावों के असैसमेंट (आकलन) में तेजी लाने में मदद करेगा।

प्राथमिक चिकित्सा जीवन बचाती है। St John (सेंट जॉन) वेबसाइट पर जानें कि यदि आपको प्राथमिक उपचार देने की आवश्यकता हो तो किन बातों पर ध्यान दें और क्या करें।

संसाधन

सुनामी से पहले, उसके दौरान और बाद में क्या करना है, इस बारे में फैक्टशीट को डाउनलोड करें और साझा करें।

इस पोस्टर को डाउनलोड करें और प्रिंट करें। इसे अपने घर, स्कूल, कार्यस्थल या सामुदायिक स्थान में लगाएं। याद रखें, अगर भूकंप लंबे समय तक या शक्तिशाली हो, तो चलते बनें।

हमारी सुनामी निगरानी और चेतावनी प्रणाली के बारे में जानें। यह मार्गदर्शिका मेयरों और स्थानीय सरकार में काम करने वाले लोगों के लिए तैयार की गई है।

खतरों के प्रकार

न्यूज़ीलैंड में हमारे यहाँ बहुत सारे प्राकृतिक खतरे हैं। पता करें कि हर प्रकार की आपात स्थिति से पहले, उसके दौरान और बाद में क्या करना चाहिए।