किसी आपात स्थिति में आप तीन दिन या उससे अधिक समय तक घर में फंसे रह सकते हैं। यह पता लगाएं कि आपको किन चीजों की जरूरत है और संकट से उबरने के लिए एक योजना बनाएं।
जातीय समुदायों के मंत्रालय और राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने वीडियो की इस श्रृंखला को बनाने के लिए साथ मिल कर काम किया है, ताकि हमारे समुदाय जान सकें कि विभिन्न आपदाओं और आपात स्थितियों के लिए तैयारी करने के लिए क्या करना है, और जब ऐसा हो तो उनका सामना कैसे करें।
यह वीडियो बताता है कि किसी आपातकाल स्थिति में आपको क्या चाहिए।
आपको जिन चीजों की जरूरत हैे, ज्यादातर वे चीजें शायद आपके पास पहले से ही हैं। आपको उन सभी चीजों को एक ही स्थान पर रखने की जरूरत नहीं है, लेकिन आपको उन्हें जल्दी में और / या अंधेरे में ढूंढना पड़ सकता है।
यदि आपको विशेष आहार या मेडिकल सामान की जरूरत है, तो सुनिश्चित करें कि आपके पास घर पर तीन दिन के लिए पर्याप्त भोजन, उपकरण या दवाई है। अगर हो सके तो साथ ही एक ग्रैब बैग में भी। अगर आपको निकासी की जरूरत पड़ी, तो हो सकता है आपातकालीन आश्रयों में आपके लिए जरूरी भोजन और आपूर्ति का सामान न हो।
बिजली कटौती से EFTPOS (एफ्टपोस) और ATM (नकद पैसा निकालने वाली) मशीनें प्रभावित हो सकती हैं, इसलिए घर पर कुछ नकदी रखना अच्छी बात है। सिक्के और छोटे नोट सबसे बढ़िया हैं।
यह न भूलें कि आप और आपके पड़ोसी भी खाने-पीने के सामान का साझा करके एक दूसरे की मदद कर सकते हैं।
अपनी और अपने परिवार की देखभाल करके, आप आपातकालीन सेवाओं को अपने सीमित संसाधनों को उन लोगों पर केंद्रित करने में भी मदद करेंगे जिन्हें सबसे ज्यादा सहायता की जरूरत है।
हो सकता है किसी आपात स्थिति में, आपके पास पानी न हो। पानी की आपूर्ति कट सकती है, या पानी और सीवरेज लाइनें क्षतिग्रस्त हो सकती हैं। आपको तात्कालिक आपातकालीन शौचालयों का उपयोग करने की आवश्यकता हो सकती है।
एक आपातकालीन शौचालय बनाने के लिए, मजबूत, वाटरटाईट (जलरोधी) कंटेनरों का उपयोग करें जिनमें लगभग 15 – 20 लीटर तक (द्रव्य) समा सकता है। उदाहरण के लिए, एक कचरा बिन या एक खाली पेंट की बाल्टी। आपके कंटेनर पर एक स्नग-फिटिंग (सख्ती से फिट होने वाला) ढक्कन होना चाहिए।
यदि कंटेनर छोटा है, तो कचरे के निपटान के लिए एक बड़े कंटेनर को एक स्नग-फिटिंग (सख्ती से फिट होने वाला) ढक्कन से ढक कर रखें।
आपात स्थिति में, पीने के पानी समेत, पानी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। तीन दिन या उससे अधिक समय के लिए संग्रहित पानी की आपूर्ति का प्रबंध करें। पानी का संग्रह करके रखने के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें
अपने परिवार में सभी के लिए ग्रैब बैग तैयार रखें।
प्रत्येक बैग में निम्न होने चाहिए:
किसी भी ऐसी दवा को याद रखें जिसकी आपको जरूरत हो सकती है और अपनी प्राथमिक चिकित्सा किट, टॉर्च, रेडियो और बैटरी तथा अन्य ज़रूरी सामान को ऐसी जगह रखें जहाँ से आप उन्हें जल्दी से उठा सकें।
यदि आपकी कोई आहार संबंधी या मेडिकल ज़रूरतें हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप अपने ग्रैब बैग में भोजन, उपकरण या जरूरी दवाइयां डाल कर रखें। और अगर ऐसा नहीं कर सकते, तो किसी ऐसी जगह पर जहाँ से आप उन्हें जल्दी से उठा सकें।
यदि आपात स्थिति में आप अपनी कार में हैं तो आप क्या करेंगे, इसके लिए पहले से ही योजना बनाएं। बाढ़, बर्फ़ीला तूफ़ान या गंभीर यातायात दुर्घटना आपको कुछ समय के लिए अपने वाहन में फंसा छोड़ सकती है।
अपनी कार में आपातकाल में जीवित रहने के लिए जरूरी सामान रखें। अगर आप अत्यधिक सर्दी की हालत में गाड़ी चला रहे हैं, तो निम्न को भी रखें:
अपनी कार में एक जोड़ी चलने वाले जूते, एक वाटरप्रूफ जैकेट, आवश्यक दवाएं, नाश्ते के लिए भोजन, पानी, एक फोन चार्जर लीड और एक टॉर्च रखें।
यात्रा की योजना बनाते समय मौसम और सड़क की ताजा जानकारी रखें।
MetService के मौसम पूर्वानुमानों के साथ अप टू डेट रहें (अपनी जानकारी ताजा रखें)
Waka Kotahi (वाका कोताही) वेबसाइट पर सजीव ट्रैफ़िक प्रसारण और यात्रा की जानकारी के साथ अपने मार्ग की योजना बनाएं।
सुनिश्चित करें कि आपके पास काम पर चलने वाले मजबूत जूते, एक वाटरप्रूफ जैकेट, एक मशाल, नाश्ते के लिए भोजन और पानी सहित सारा सामान है। उन लोगों से संपर्क बनाएं जो आपके ही इलाके में रहते हैं और आपात स्थिति के दौरान आप घर जाने के लिए मिलकर काम कर सकते हैं।
अपने कार्यस्थल को तैयार करने के बारे में जानें
यह सुनिश्चित करना आप पर निर्भर है कि आपके whānau (परिवार) को पता है कि क्या करना है और आप सभी के पास वह सब कुछ है जो आपदा का सामना करने के लिए जरूरी है। अपने घर-परिवार को तैयार करने के लिए इन आसान चरणों का पालन करें।