आपात स्थिति में, कुछ घरों, गलियों और मोहल्लों में रहना सुरक्षित नहीं हो सकता है और आपको जल्दबाजी में घर छोड़ना पड़ सकता है।
अगर आपकी गली को खाली करवा लिया जाता है तो आप कहाँ जाएंगे? आप अपने साथ क्या लेकर जायेंगे? सहायता करने वाले जानवरों और पालतू जानवरों का क्या होगा? क्या आपके कुछ ऐसे पड़ोसी हैं जिन्हें आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है? आप बिना किसी की मदद के कितनी दूर, कितने समय तक और कितनी तेज़ी से यात्रा कर सकते हैं?
अपने घर में सभी के लिए ग्रैब बैग तैयार रखें। इसमें गर्म कपड़े, पानी की एक बोतल, नाश्ता, महत्वपूर्ण दस्तावेजों की प्रतियां और फोटो वाला पहचान पत्र होना चाहिए। उस किसी भी दवा को याद रखें जिसकी आपको जरूरत हो सकती है। अपनी फर्स्ट-ऐड (प्राथमिक चिकित्सा) किट, टॉर्च, रेडियो और बैटरी, चलने-फिरने में सहायक उपकरण तथा अन्य जरूरी सामान को ऐसी जगह रखें जहाँ से आप उन्हें जल्दी से उठा सकें।
आपको किन चीजों की जरूरत है इसका अंदाजा लगाएं
तय करें कि आप कहाँ जाएंगे (और सुनिश्चित करें कि अगर आप सभी एक साथ नहीं हैं, तो आपके परिवार में हर किसी को इसकी जानकारी है )। हो सकता है आपकी निकासी की जगह शायद दोस्तों या परिवार के साथ हो, इसलिए सुनिश्चित करें कि वे आपकी योजनाओं को जानते हैं।
यदि आप सुनामी निकासी क्षेत्र में रहते हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपका निकासी स्थान उस ज़ोन से बाहर है।
अपने सुनामी निकासी क्षेत्र के बारे में जानें।
यदि संभव हो तो पैदल चल के, दौड़ कर या साइकिल चला कर जाएँ। खासकर अगर सुनामी आती है। गाडी चला कर जाने से भीड़भाड़ हो सकती है और आपातकालीन सेवाओं तथा जिनके लिए गाड़ी चलाना ज़रूरी है उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचने में देरी हो सकती है। इस बारे में विचार करें कि निकासी का कौन सा तरीका आपके लिए सबसे अच्छा है।
यथासंभव सर्वोत्तम निकासी योजना बनाना महत्वपूर्ण है। कोई योजना न होने से बेहतर है कि एक अधूरी योजना हो। यदि आपको निकासी में सहायता की ज़रूरत हो सकती है, तो लिखित निर्देश तैयार रखें जिन्हें आपातकालीन सेवाओं को आपको निकालने के दौरान जानने की जरूरत हो सकती है।
निकासी का अभ्यास करें ताकि आपको पता चल सके कि क्या संभव है और क्या नहीं। लोगों को अपनी निकासी योजना के बारे में बताएं। विशेषकर यदि आप उन पर निर्भर हैं।
यदि आपको घर छोड़ना पड़े, तो अपनी सहायता करने वाले जानवरों और पालतू जानवरों को अपने साथ ले जाएं। अगर यह आपके लिए सुरक्षित नहीं है, तो यह उनके लिए भी सुरक्षित नहीं है। सुनिश्चित करें कि आपका निकासी स्थान आपके पालतू जानवरों को वहाँ रहने देगा। या आपके पास कैनल (कुत्ता-घर), कैटरी (बिल्ली-घर) और पालतू जानवरों के अनुकूल मोटलों के संपर्क विवरण हैं।
अपने घर के लोगों के साथ बातचीत करें और तय करें कि आप इन परिस्थितियों में क्या करेंगे।