आप नीचे दिए गए विषय और भाषा सूचियों में से चुनकर अपने चयन को परिष्कृत कर सकते हैं।
काम पर सभी को स्वस्थ और सुरक्षित रखने का मतलब महंगे उपकरण खरीदना और बहुत सारी कागजी कार्रवाई करना नहीं है। इसका मतलब यह है कि एक सक्रिय दृष्टिकोण अपनाना और काम पर हर किसी को इसमें शामिल करना।
निरंतरता और आकस्मिक योजना सभी प्रकार के विघ्नों के लिए तैयार होने के बारे में है। अपनी योजना को व्यवस्थित करने के लिए business.govt.nz की चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका का उपयोग करें। यह आपके व्यवसाय के उत्तर-जीवन या उसके चालू रहने के लिए महत्वपूर्ण है।
आपात स्थिति में, पीने के पानी समेत, पानी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। तीन दिन या उससे अधिक समय के लिए संग्रहित पानी की आपूर्ति का प्रबंध करें। पानी का संग्रह करके रखने के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें
ड्रॉप (झुक जाएं), कवर (नीचे छिपें) और होल्ड (पकड़े रहें), भूकम्प के समय लिये जाने वाले सही कदम हैं। ड्रॉप कवर और होल्ड के बारे में अधिक जानने के लिए अंग्रेजी में इस छोटे से वीडियो को देखें।
एमरजेंसी मोबाइल अलर्ट से संबंधित सामान्य प्रश्नों के उत्तर और समस्या निवारण पाएं।
अगर भूकंप लंबे समय तक या शक्तिशाली हो, तो चलते बनें। लॉन्ग या स्ट्रॉन्ग, गेट गॉन (देर तक रहे या शक्तिशाली हो, तो चलते बनें) के बारे में जानने के लिए अंग्रेजी में इस छोटे से वीडियो को देखें।
मोबाइल अलर्ट डिवाइस मानकों के लिए डॉयरेक्टर (निदेशक) के बयान को अंग्रेजी में पढ़ें। यह न्यूज़ीलैंड में आपातकालीन चेतावनी के लिए वांछित मोबाइल डिवाइस मानकों को परिभाषित करता है।
न्यूज़ीलैंड में आपदाओं के लिए बेहतर तरीके से तैयार रहने के बारे में आधिकारिक आपातकालीन जानकारी और सलाह प्राप्त करें। पता करें और इस बारे में चर्चा करें कि किसी आपात स्थिति की तैयारी कैसे करें, किसी घटना के दौरान कैसे सामना करें और जल्दी से कैसे उबर जाएं।
किसी आपात स्थिति में आप तीन दिन या उससे अधिक समय तक घर में फंसे रह सकते हैं। आपका घर तो पहले से ही रोजमर्रा की चीजों के रूप में आपातकालीन चीजों से भरा हुआ है। यह पता लगाएं कि आपको किन चीजों की जरूरत है और संकट से उबरने के लिए एक योजना बनाएं।
फायर एंड इमरजेंसी न्यूज़ीलैंड की वेबसाइट पर अग्नि सुरक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
न्यूज़ीलैंड पुलिस की वेबसाइट पर आपराधिक कृत्यों और आतंकवाद के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
अपने स्थानीय नागरिक सुरक्षा आपातकालीन प्रबंधन (CDEM) समूह का पता लगाएं।
नेशनल एमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (राष्ट्रीय आपातस्थिति प्रबंधन संस्था) के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें।
WorkSafe वेबसाइट पर छतों पर सुरक्षित रूप से काम करने के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
अपने भोजन को सुरक्षित रखने के बारे में अधिक जानकारी के लिए प्राथमिक उद्योग मंत्रालय की वेबसाइट देखें।
अपने समुदाय में स्वयंसेवक बनें। वॉलन्टियरिंग न्यूज़ीलैंड स्वयंसेवा के लिए प्रतिबद्धता के साथ-साथ स्वयंसेवक केंद्रों और राष्ट्रीय संगठनों का एक संघ है।
MetService के मौसम पूर्वानुमानों के साथ अप टू डेट रहें (अपनी जानकारी ताजा रखें)
MetService वेबसाइट पर वर्तमान मौसम चेतावनियों को देखें।
यह पोस्टर हिन्दी में डाऊनलोड व प्रिन्ट करें तथा उन्हें अपने घर, स्कूल या कार्य-स्थल पर लगाएं। याद रखें कि भूकंप के समय झुक जायें, नीचें छिपें, पकड़े रहें।