आपके जानवर आपकी जिम्मेदारी हैं। आपको उन्हें अपनी आपातकालीन योजना और तैयारी में शामिल करने की जरूरत है।

  • तीन दिनों या उससे अधिक के लिए अपने जानवरों के लिए पर्याप्त भोजन, पानी और जरूरी सामान संग्रह करें। याद रखें कि जानवर अक्सर तनाव में होने पर सामान्य से अधिक पानी पीते हैं।
  • सुनिश्चित करें कि आपने अपने पालतू जानवरों को माइक्रोचिप लगवा रखा है। उन्हें अपने पशुओं के चिकित्सक और न्यूज़ीलैंड साथी पशु रजिस्टर (NZCAR) के साथ पंजीकृत करें। इन विवरणों को ताजा रखें और अपने इलाके से बाहर के संपर्क विवरणों को शामिल करें।
  • यह देखने के लिए अपनी पालतू जानवर की बीमा पॉलिसी की समीक्षा करें कि क्या यह आपात स्थिति को कवर करती है।
  • अगर आपको निकासी करनी पड़े, तो अपने सहायता पशुओं और पालतू जानवरों को अपने साथ ले जाएं। अगर यह आपके लिए सुरक्षित नहीं है, तो यह उनके लिए भी सुरक्षित नहीं है। सुनिश्चित करें कि आपका निकासी स्थान आपके पालतू जानवरों को वहाँ रहने देगा। या आपके पास कैनल (कुत्ता-घर), कैटरी (बिल्ली-घर) और पालतू जानवरों के अनुकूल मोटल का संपर्क विवरण है।

प्राथमिक उद्योग मंत्रालय (MPI) के पास आपके जानवरों के लिए एक योजना तैयार करने के बारे में सलाह है। इसमें विभिन्न प्रकार के जानवरों और विभिन्न आपात स्थितियों के लिए चैकलिस्ट शामिल हैं। अपनी योजना विकसित करने के लिए चैकलिस्ट के जरिए काम करें।

सहायता पशु

सहायता पशुओं को किसी संस्था द्वारा प्रशिक्षित और प्रमाणित किया जाता है। वे चेतावनी देने या सहायता प्रदान करने जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करते हैं। उन्हें कानूनी रूप से किसी भी सार्वजनिक स्थान पर जाने की अनुमति है। आपको किसी मराय या चर्च में प्रवेश करने के लिए अनुमति की आवश्यकता हो सकती है।

कानूनी तौर पर, आपको अपने सहायता/गाइड कुत्ते से अलग नहीं किया जा सकता।  इसमें आपातकालीन स्थिति में सहायता प्रदान करने वाले स्थान शामिल हैं, जैसे कि नागरिक सुरक्षा केंद्र।

आपके कुत्ते को प्रमाणित करने वाली संस्था आपके कुत्ते को पहनने के लिए एक कोट देगी जिस पर संस्था का नाम लिखा होगा और साथ ही आपके लिए पहचान का कोई दस्तावेज भी देगी। इससे आपको और आपके कुत्ते को अलग होने की स्थिति में जल्दी से फिर से मिलाने में मदद मिल सकती है।

  • यदि संभव हो तो सुनिश्चित करें कि आपके जानवर ने अपना कोट या पहचान पत्र पहना हुआ हो। सहायता प्राप्त करने या नागरिक सुरक्षा केंद्र में प्रवेश करने के लिए आपको पहचान पत्र की ज़रूरत नहीं है।
  • सुनिश्चित करें कि आपके पास आपका सहायता पशु पहचान पत्र हो और यदि संभव हो तो अपनी संस्था से प्राप्त पत्र जैसा दूसरा पहचान पत्र भी हो।
  • अपनी प्रमाणित संस्था से जानकारी लें कि आपात स्थिति के बाद आप उनसे कैसे संपर्क करें और वे क्या सहायता प्रदान करते हैं।
  • अगर आप अपने जानवर से अलग हो जाते हैं, तो यह सुनिश्चित करें कि आपके पास अपनी और अपने जानवर की एक हाल ही की तस्वीर हो।

जरूरत के अनुसार अपनी योजना तैयार करें

हर घर की योजना अलग होगी, क्योंकि हम कहाँ रहते हैं, हमारे साथ कौन रहता है और किसे हमारी मदद की जरूरत हो सकती है, इस पर निर्भर करता है।