अपने whānau (परिवार) के साथ मिलकर [आपात स्थिति] से गुजरने के लिए एक घरेलू योजना बनाएं। उन चीजों के बारे में सोचें जिनकी आपको हर दिन जरूरत होती है और यदि आपके पास वह नहीं हो तो आप क्या करेंगे।
क्या आपके घर में किसी को घर खाली करने या आपात स्थिति में घर पर फंस जाने के दौरान मदद की आवश्यकता होगी? क्या कोई गतिशीलता साधन या चिकित्सा उपकरणों या अन्य उपकरणों पर निर्भर है? क्या कोई डॉक्टर के पर्चे की दवा पर निर्भर है? क्या उनके पास तीन दिनों या उससे अधिक समय तक के लिए सामान है या अगर बिजली उपलब्ध नहीं है तो उसका कोई विकल्प है?
यदि दुकानें और सड़कें बंद दो जाती हैं तो क्या आपके पास तीन दिन या उससे अधिक समय तक चलने के लिए नैपी (लंगोट), पिलाने के लिए फार्मूला आदि हैं? यदि आपको जल्दी में छोड़ कर जाने की जरूरत है?
आपके जानवर आपकी जिम्मेदारी हैं। सुनिश्चित करें कि आप उन्हें अपनी आपातकालीन योजना में शामिल करते हैं। क्या आपके पास तीन दिन या उससे अधिक समय तक चलने के लिए भोजन और पानी है? क्या आपके पास उन्हें परिवहन करने और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए पिंजरे या वाहन हैं? अगर आप घर नहीं जा सकते हैं तो क्या आपके पास अपने जानवरों को वहां से ले जाने और उनकी देखभाल करने के लिए कोई है?
क्या कोई दोस्त, परिवार या पड़ोसी हैं जिन्हें आपातकालीन स्थिति से गुजरने या वहां से खाली करने के लिए आपकी मदद की आवश्यकता हो सकती है?