राष्ट्रव्यापी टैस्ट यह सुनिश्चित करने का एक जरूरी हिस्सा है कि एमरजेंसी मोबाइल अलर्ट प्रणाली अच्छी तरह से काम करती है।

हम इमरजेंसी मोबाइल अलर्ट का परीक्षण क्यों करते हैं

राष्ट्रव्यापी टैस्ट यह सुनिश्चित करने का एक जरूरी हिस्सा है कि इमरजेंसी मोबाइल अलर्ट प्रणाली अच्छी तरह से काम करती है।

एक राष्ट्रव्यापी टैस्ट सारे न्यू़ज़ीलैंड में सैल टावरों को भेजे जाते हैं। हमें उम्मीद है कि अधिकांश फोन इस अलर्ट को प्राप्त करने में सक्षम हैं। हमारे 2025 इमरजेंसी तैयारी सर्वेक्षण से पता चला है कि 92% से अधिक लोगों को टैस्ट संदेश मिला था या वे ऐसे किसी व्यक्ति के साथ थे जिसे टैस्ट संदेश मिला था।

पिछले छह सालों में, हमें लोगों से हजारों फीडबैक सबमिशन प्राप्त हुए हैं। इनसे हमें इमरजेंसी मोबाइल अलर्ट प्रणाली में सुधार करने में मदद मिली थी।

सबसे हाल ही का राष्ट्रव्यापी टैस्ट 25 मई 2025 की शाम को हुआ था। COVID-19 महामारी के कारण, मोबाइल अलर्ट प्रणाली के 2020 और 2021 के राष्ट्रव्यापी टैस्ट रद्द कर दिए गए थे। 

एमरजेंसी मोबाइल अलर्ट के आगामी राष्ट्रव्यापी टैस्टों के बारे में ईमेल प्राप्त करने के लिए सदस्यता लें। टैस्ट की तिथि तय होने के बाद आपको इस बारे में एक ईमेल प्राप्त होगा।

राष्ट्रव्यापी टैस्ट के स्वतंत्र सर्वेक्षण परिणाम

2018 और 2019 के दोनों राष्ट्रव्यापी टैस्टों के बाद, मिनिस्ट्री ऑफ सिविल डिफेंस एन्ड इमरजेंसी मैनेजमेंट (नागरिक सुरक्षा और आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय) ने एक स्वतंत्र सर्वेक्षण शुरू किया था।

सर्वेक्षणों में देखा गया: 

  • टैस्ट चेतावनी प्राप्त करने वाली जनसंख्या का अनुपात,
  • पूर्व जागरूकता, और 
  • सार्वजनिक धारणाएँ।

2021 और 2022 टैस्ट के बाद, NEMA ने इमरजेंसी मोबाइल अलर्ट टैस्ट की सफलता को मापने के लिए Annual Disaster Preparedness (वार्षिक आपदा तैयारी) सर्वेक्षण में कुछ प्रश्न शामिल किए गए।

2018 के सर्वेक्षण के बाद से, सभी प्रमुख उपायों में सुधार हुआ है। दस में से नौ लोगों को अलर्ट मिलता है या वे किसी ऐसे व्यक्ति के आसपास होते हैं जिसे अलर्ट मिलता है।

2025 में, सर्वे से पता चला:

  • 81% लोगों का मानना है कि इमरजेंसी मोबाइल अलर्ट न्यूज़ीलैंड के लोगों को इमरजेंसी के बारे में सूचित करने का एक असरदार तरीका है।
  • 81% लोगों का मानना है कि लोगों को ऑप्ट-आउट करने (इस सुविधा से निकलने) का अधिकार नहीं होना चाहिए।

अंग्रेजी में इमरजेंसी मोबाइल अलर्ट के 2018 और 2019 के राष्ट्रव्यापी टैस्टों के सर्वेक्षण परिणाम देखें।

एमरजेंसी मोबाइल अलर्ट

एमरजेंसी मोबाइल अलर्ट के बारे में जानें। एमरजेंसी मोबाइल अलर्ट लोगों को सुरक्षित रखते हैं। अर्लटों को लक्षित cell (सैल) टावरों से सारे सक्षम फोनों पर प्रसारित किया जाता है।