आप नीचे दिए गए विषय और भाषा सूचियों में से चुनकर अपने चयन को परिष्कृत कर सकते हैं।
वेब सामग्री सुलभता दिशानिर्देश (WCAG) 2.1 सुलभ वेब सामग्री के लिए कई सिफारिशें करते हैं। W3C वेबसाइट पर सिफारिशों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें।
थोड़ी सी न्यूज़ीलैंड सांकेतिक भाषा सीखें जो आपात स्थिति में आपको एक बधिर व्यक्ति से संवाद करने में मदद करेगी।
न्यूज़ीलैंड सांकेतिक भाषा में सलाह और वीडियो प्राप्त करें।
स्थानीय समुदाय के स्वयंसेवक सामुदायिक गश्ती दल का आयोजन और प्रबंधन करते हैं। सामुदायिक गश्ती दल अपने समुदाय की ज़रूरतें पूरी करते हैं और न्यूज़ीलैंड पुलिस तथा स्थानीय परिषदों के साथ मिलकर काम करते हैं।
सामुदायिक गश्ती दल में शामिल हों या अपने समुदाय में एक गश्ती दल शुरू करें।
न्यूज़ीलैंड रिस्पांस टीमों के बारे में जानें और वे न्यूज़ीलैंड में कहाँ स्थित हैं इसके बारे में जानें।
लैंड सर्च एंड रेस्क्यू (LandSAR) एक राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था है। यह पूरे न्यूज़ीलैंड में खोए हुए, लापता और घायल लोगों को खोज और बचाव सहायता प्रदान करती है।
कोस्टगार्ड न्यूज़ीलैंड समुद्र में लोगों को खोज और बचाव सहायता प्रदान करता है। वे समुद्री सुरक्षा पर शिक्षा कार्यक्रम और सामुदायिक पहल (नेतृत्व) चलाते हैं।
एमेच्योर रेडियो इमरजेंसी कम्युनिकेशंस (AREC -एआरईसी) स्वयंसेवकों का एक समूह है जो न्यूज़ीलैंड में खोज और बचाव में सहायता के लिए विशेषज्ञ संचार और तकनीकी कौशल का उपयोग करते हैं।
सर्फ लाइफ सेविंग, न्यूज़ीलैंड लाइफगार्ड और एमरजेंसी बचाव सेवाएं प्रदान करता है। वे सार्वजनिक समुद्र तट सुरक्षा कार्यक्रम भी पेश करते हैं।
फायर एन्ड इमरजेंसी, न्यूज़ीलैंड के साथ स्वयंसेवक बनें। आग की रोकथाम, प्रतिक्रिया और दमन के लिए फायर एन्ड इमरजेंसी, न्यूज़ीलैंड जिम्मेदार है।
अपनी मानसिक भलाई का समर्थन करने के लिए एक राष्ट्रीय आपदा के बाद मुकाबला करने के लिए सुझाव खोजें।
ऑल सॉर्ट्स को मानसिक स्वास्थ्य फाउंडेशन द्वारा विकसित किया गया था ताकि लोगों को उस एजेंसी के कुछ हिस्से को वापस लाने और नियंत्रित करने में मदद मिल सके जो महामारी और प्राकृतिक आपदाओं ने हटा दी हों।
किसान-से-किसान युक्तियां खोजें, जो स्वास्थ्य विज्ञान द्वारा समर्थित और सूचित हैं।
फार्मस्ट्रांग को किसानों, उत्पादकों और उनके परिवारों के लिए तैयार किया गया है ताकि वे खेती के उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए उन चीज़ों को साझा कर सकें जो वे अपनी और अपने व्यवसाय से जुड़े लोगों की देखभाल के लिए कर सकते हैं।
आपात स्थिति के दौरान आपको सूचित रहने के विभिन्न तरीकों के बारे में जानना महत्वपूर्ण है।
जातीय समुदायों के मंत्रालय और राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने वीडियो की इस श्रृंखला को बनाने के लिए साथ मिल कर काम किया है, ताकि हमारे समुदाय जान सकें कि विभिन्न आपदाओं और आपात स्थितियों के लिए तैयारी करने के लिए क्या करना है, और जब ऐसा हो तो उनका सामना कैसे करें।
Taumata Arowai ताउमाता आरोवाई न्यूज़ीलैंड के लिए जल सेवा नियामक है। Taumata Arowai की वेबसाइट पर पीने के पानी संबंधी आपातस्थितियों के बारे में जानें और जानें कि आप कैसे सुरक्षित रह सकते हैं।
आपातस्थिति कभी भी, कहीं भी घटित हो सकती है। बाढ़, तूफान, भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखी और अन्य खतरे हमारे जीवन में उथल-पुथल ला सकते हैं, संपत्ति को नुकसान पहुंचा सकते हैं और गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।
आपातकालीन स्थिति के लिए आप क्या तैयारी कर सकते हैं, यह जानने के लिए हमारी अंग्रेजी पुस्तिका 'वॉट वुड यू डू (आप क्या करेंगे)?' डाउनलोड करें।
आपातस्थिति कभी भी, कहीं भी घटित हो सकती है। बाढ़, तूफान, भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखी और अन्य खतरे हमारे जीवन में उथल-पुथल ला सकते हैं, संपत्ति को नुकसान पहुंचा सकते हैं और गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।
आपातकालीन स्थिति के लिए आप क्या तैयारी कर सकते हैं, यह जानने के लिए हमारी हिन्दी पुस्तिका 'वॉट वुड यू डू (आप क्या करेंगे)?' डाउनलोड करें।
न्यूज़ीलैंड के सूर्य के प्रकाश में ultraviolet (UV) radiation (अल्ट्रावॉलेट (यूवी) विकिरण) का स्तर ऊँचा हो सकता है। UV रेडिएशन से त्वचा और आँखों को नुकसान पहुँच सकता है।
(सूर्य की तेज किरणों के प्रति जागरूक) होकर स्वयं की और अपने बच्चों की सुरक्षा कर सकते हैं। सनस्मार्ट वेबसाइट पर जानें कि धूप में जीवन का आनंद उठाते हुए भी कैसे सुरक्षित रहा जाए।
अत्यधिक गर्मी गंभीर और जानलेवा हो सकती है।
St John (सेंट जॉन) के पास गर्मी से संबंधित स्थितियों की पहचान करने और उनका इलाज करने के लिए प्राथमिक चिकित्सा सलाह उपलब्ध है।
अत्यधिक गर्मी, बीमारी और मृत्यु का कारण बन सकती है। लेकिन प्रभावी योजना और कार्रवाई से स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है।
स्वास्थ्य पर ऊँचे तापमान या ज्यादा गर्मी के प्रभाव और उनके उपचार के बारे में जानकारी Health New Zealand (हैल्थ न्यूज़ीलैंड) की वेबसाइट पर प्राप्त करें।