न्यूज़़ीलैंड गेटरेडी (GetReady) वेबसाइट (the “Site”) को राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी द्वारा प्रशासित किया जाता है जो कि एक स्वायत्त विभाग वाली एजेंसी है जिसका आयोजन आंतरिक मामलों के विभाग द्वारा किया जाता है। यह गोपनीयता नीति साइट के उपयोगकर्ताओं को यह बताती है कि हम कब व्यक्तिगत जानकारी एकत्र करते हैं और उसके साथ क्या करते हैं।
आप कोई भी व्यक्तिगत जानकारी प्रदान किए बिना इस वेबसाइट में दी गई जानकारी को ब्राउज़ और एक्सेस (सुलभता से प्राप्त) कर सकते हैं।
यदि आप हमें जानकारी (व्यक्तिगत जानकारी सहित) प्रदान करते हैं (उदाहरण के लिए ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से), तो हम उस जानकारी का उपयोग ऐसे करेंगे:
हम ऐसी किसी भी जानकारी को सुरक्षित रखेंगे और संभव है कि आईसीटी तथा वेबसाइट उद्देश्यों से संबंधित हमें प्रदान की जाने वाली सेवाओं के लिए आवश्यक सीमा तक इसे तीसरे पक्ष के साथ साझा करें।
हमारे पास सॉफ़्टवेयर है जो यह ट्रैक करता (नज़र रखता) है कि कौन से पृष्ठ देखे गये हैं जिससे हमें हमारी वेबसाइट के सबसे लोकप्रिय हिस्सों की पहचान करने में मदद मिलती है। जानकारी को जोड़ा जाता है और हम व्यक्तिगत आगंतुकों की पहचान नहीं कर सकते हैं।
किसी प्रतियोगिता के प्रयोजनों के लिए राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी द्वारा एकत्र की गई व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग केवल उस प्रतियोगिता के संबंध में या अन्यथा प्रतिस्पर्धा के नियमों और शर्तों में निर्धारित तरीकों के अनुसार किया जाएगा।
आपके बारे में हमारे द्वारा रखी गई किसी भी व्यक्तिगत जानकारी की एक प्रति की मांग करने का और यदि आपको लगता है कि यह गलत है तो इसे सही करने की मांग करने का अधिकार है।
यदि आपको हमारे पास मौजूद व्यक्तिगत जानकारी के बारे में कोई चिंता है, तो कृपया [email protected] को एक ईमेल भेजें, या:
The Privacy Officer
National Emergency Management Agency
PO Box 5010